एफसी पोटरे ने कासियास का करार बढ़ाया

लिस्बन, 21 मार्च (आईएएनएस)। पुर्तगाल के क्लब एफसी पोटरे ने गोलकीपर इकर कासियास के करार को बढ़ाने की घोषणा की है।

समाचार एजेंसी एफे ने क्लब के हवाले से बताया, “इकर कासियास ने एफसी पोटरे के साथ अपने अनुबंध का विस्तार किया है।” 37 वर्षीय गोलकीपर ने क्लब के लिए अब तक कुल 149 मुकाबले खेले हैं।

वह चार वर्ष पहले स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड से पोटरे में शामिल हुए थे।

कासियास ने कहा, “यह मेरे लिए एक विशेष दिन है। मैं इस क्लब में घर जैसा महसूस करता हूं। जब उन्होंने मुझे अपने करार को बढ़ाने का विकल्प दिया तब मैंने बिल्कुल भी संकोच नहीं किया।”

उन्होंने कहा, “जब मैं यहां आया, तो कई लोगों ने सोचा कि मैं क्लब के लिए एक या दो साल के लिए ही खेलूंगा। केवल इस क्लब ने ही नहीं बल्कि इस शहर ने भी मेरी प्रशंसा की है।”

कासियास ने कहा कि वह 40 की उम्र में रिटायर होने की योजना बना रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493