एफसी बार्सिलोना से जुडे आर्टुरो विडाल

बार्सिलोना, 4 अगस्त (आईएएनएस)। चिली के मिडफील्डर अर्टुरो विडाल ने स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना के साथ तीन साल का कारार किया है और वह अगले कुछ दिनों में अपना मेडिकल टेस्ट कराएंगे।

बीबीसी ने एफसी बार्सिलोना के हवाले से बताया, “विडाल के क्लब से जुड़ने और उसे टीम के खिलाड़ी के रूप में प्रस्तुत करने के सिलसिले में हम जल्द ही सभी को जानकारी देंगे।”

पिछले सीजन विडाल जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख के लिए खेले थे। 31 वर्षीय विडाल ने बार्सिलोना के साथ तीन साल का करार किया है। हालांकि, क्लब ने रकम का खुलासा अभी नहीं किया है।

बायर्न म्यूनिख ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा, “क्लब की सफलता में दिए गए योगदान के लिए हम अटुर्रो का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। ”

विडाल ने कहा, “बायर्न और उनके प्रशंसकों का शुक्रिया। म्यूनिख में मेरा समय काफी आनंद भरा रहा, मैं क्लब का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे बार्सिलोना जाकर नई चुनौती का हिस्सा बनने की अनुमति दी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493