लॉस एंजेलिस, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। पूर्व हॉलीवुड जोड़ी बेन एफ्लेक और जेनिफर गार्नर ने अपने बच्चों के साथ एक परिवार की तरह क्रिसमस का जश्न मनाया।
अलगाव के बावजूद, दोनों शांतिपूर्ण ढंग से बच्चों के माता-पिता हैं। दोनों का वर्ष 2015 में अलगाव हुआ था और उन्होंने अप्रैल में तलाक की याचिका दायर की।
वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट काम’ से एक सूत्र ने कहा, एफ्लेक क्रिसमस पर बच्चों और गार्नर के साथ शामिल हुए। उनकी शराब की लत का इलाज जारी है।
एफ्लेक और गार्नर बच्चों के साथ समय बिताते हैं और आमतौर पर एक परिवार की तरह छुट्टियों का भी आनंद लेते हैं।
dharmpath.com dharmpath