एफ्लेक से मिलकर गार्नर हुईं भावुक

लॉस एंजेलिस, 30 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर गार्नर को अपने पूर्व पति बेन एफ्लेक से कार में सिर झुका कर बातचीत करते और आंखों में आंसू भरे हुए भावुक देखा गया।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार रविवार को इस पूर्व जोड़े का पुनर्मिलन हुआ।

इस दौरान गार्नर सफेद टॉप और जीन्स में बाइबिल के साथ नजर आईं। कार में एफ्लेक से सामना होने पर उनके बगल में बैठी गार्नर इस दौरान सिर झुकाए भावुक नजर आईं।

तीन बच्चों वॉयलेट, सैराफिना और सैमुएल के माता-पिता गार्नर और एफ्लेक ने शादी के दस साल बाद पिछले साल अलग होने की घोषणा की थी। उन दोनों ने तलाक का केस अभी फाइल नहीं किया है और दोनों में अभी भी अच्छे रिश्ते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493