एफ-1 : क्वालीफाइंग में हैमिल्टन शीर्ष पर

सेपांग (मलेशिया), 28 मार्च (आईएएनएस)। मौजूदा फॉर्मूला-1 चैम्पियन मर्सिडीज टीम के लुइस हैमिल्टन शनिवार को मलेशियन ग्रांप्री. के क्वालीफाइंग सत्र में फेरारी के सेबास्टियन वेटल को पीछे छोड़ शीर्ष स्थान हासिल करने में कामयाब रहे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार हैमिल्टन ने वर्षा से प्रभावित सेपांग अंतर्राष्ट्रीय सर्किट में एक मिनट और 49.834 सेकेंड का समय लिया और वेटल को एक सेकेंड के 10वें हिस्से से भी कम अंतर से पीछे छोड़ा।

मर्सिडीज के ही एक अन्य चालक निको रोसबर्ग रेड बुल के डेनियल रिकीआडरे के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। डानिल कव्याट चौथा स्थान हासिल कर सके।

क्वालीफाइंग-2 के बीच में ही बारिश शुरू हो गई और इस कारण निर्णायक क्वालीफाइंग-3 के शुरू होने में देरी हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493