एफ-1 : फेरारी को 2012 के बाद पहली पोल पोजीशन

सिंगापुर, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। चार बार के फार्मूला वन चैम्पियन जर्मनी के सबास्टियन विटेल ने रविवार को होने वाली सिंगापुर ग्रां प्री मुख्य रेस के लिए पोल पोजीशन हासिल की है।

फेरारी को 2012 के बाद पहली बार पोल पोजीशन मिला है। इससे पहले फर्नाडो अलोंसो ने अंतिम बार फेरारी को पोल पोजीशन दिलाई थी।

सिंगापुर में तीन बार चैम्पियन रहे विटेल ने शनिवार को आयोजित क्वालीफाइंग रेस में 1.43.885 मिनट समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।

रेड बुल टीम के डेनियल रिकाडरे ने मुख्य रेस के लिए ग्रीड पर दूसरा स्थान हासिल किया। विटेल इससे पहले तीनों बार रेड बुल के चालक के तौर पर पोडियम पर पहला स्थान हासिल कर चुके हैं।

फेरारी के फिनिश चालक किमी राइकोनेन क्वालीफाइंग में तीसरे स्थान पर रहे, जबकि रेड बुल के रूसी चालक दानी कुवात ने चौथा स्थान हासिल किया।

अब तक 2015 सत्र में हुई 13 रेस में से 11 में पोल पोजीशन हासिल करने वाले मर्सिडीज टीम के ब्रिटिश चालक लेविस हेमिल्टन पांचवें स्थान पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493