एफ-1 में वापसी को तैयार हैं मासा

रियो डी जनेरियो, 17 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के एफ-1 ड्राइवर फेलिपे मासा ने कहा है कि वह इस साल विलियम्स के साथ रेसिग ट्रैक पर उतरने को तैयार हैं।

उन्होंने यह बात फॉर्मूला वन में लौटने के एक सप्ताह बाद कही।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मासा ने सोमवार को कहा है कि वह 2017 में लांस स्ट्रोल के साथ मिलकर अपनी टीम विलियम्स के लिए रेस करेंगे। उनके पूर्व साथी वालटेरी बोट्स ने हाल ही में मर्सिडीज का दामन थामा है।

मासा ने कहा, “मैं 2017 में कहीं भी रेस करना चाहता था, लेकिन विलियम्स की टीम मेरे काफी करीब है और मेरे दिल में इसके लिए इज्जत है।”

उन्होंने कहा, “वालटेरी के पास अच्छा मौका था मैं मर्सिडीज में जाने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देना चाहूंगा। मैंने निश्चित ही रेसिंग के लिए अपना जुनून नहीं खोया है। मैं वापसी करने और दोबार एफडब्ल्यू40 चलाने के लिए तैयार हूं।”

निको रोसबर्ग ने नवंबर में अचानक संन्यास ले लिया था जिसके बाद वालटेरी को मर्सिडीज जाना पड़ा।

मासा, विलियिम्स में आने से पहले फरारी में थे। कुल 250 ग्रां प्री में हिस्सा लेने वाले मासा ने अभी तक 41 बार शीर्ष तीन में जगह बनाई है और 11 खिताब जीते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493