एफ-1 : हेमिल्टन ने जीता आस्ट्रेलियन ग्रांप्री

मेलबर्न, 15 मार्च (आईएएनएस)। मर्सिडीज के चालक लुइस हेमिल्टन ने रविवार को सत्र के पहले फॉर्मूला-1 रेस आस्ट्रेलियन ग्रांप्री में खिताबी जीत के साथ सत्र की शुरुआत की।

ब्रिटेन के हेमिल्टन टीम के साथी चालक निको रोसबर्ग से 1.36 सेकेंड से आगे रहे। फेरारी के सेबास्टियन वेटल से वह पूरे 34.52 सेकेंड आगे रहे।

एल्बर्ट पार्क में 2008 में मिली खिताबी जीत के बाद हेमिल्टन का यह पहला खिताब है, हालांकि उनके करियर का यह 34वां ग्रांप्री खिताब है।

30 वर्षीय हेमिल्टन ने शुरू से ही रेस में बढ़त हासिल कर ली और अंत तक उसे बरकरार रखते हुए वर्ष के पहले एफ-1 रेस में मर्सिडीज का दबदबा बनाए रखा।

विलियम्स के फेलिप मासा, पहली बार हिस्सा ले रहे सौबर के फेलिप नासर तथा स्थानीय चुनौती रेड बुल के डेनियल रिकियाडरे क्रमश: चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहे।

गौरतलब है कि रेस में मात्र 11 कारें अंतिम लाइन को पार कर सकीं और भारत की फॉर्मूला-1 टीम फोर्स इंडिया के निको हल्केनबर्ग और सर्जियो पेरेज ने क्रमश: सातवां और 10वां स्थान हासिल किया और अंक हासिल करने में कामयाब रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493