एफ-1 : हेमिल्टन ने जीता बेल्जियन ग्रां प्री

स्पा फ्रांकोरचैम्प्स (बेल्जियम), 24 अगस्त (आईएएनएस)। मसिर्डीज टीम के ब्रिटिश चालक लुइस हेमिल्टन ने रविवार को यहां आयोजित बेल्जियन ग्रां प्री रेस जीत ली है।

मसिर्डीज टीम के उनके साथी चालक निको रोसबर्ग दूसरे स्थान पर रहे जबकि फ्रेंच लोटस टीम के चालक रोमेन ग्रोसजीन ने तीसरा स्थान हासिल किया।

हेमिल्टन ने 43 लैप एक घंटे 23 मिनट 40.387 सेकेंड में पूरा किया। यह इस साल उनकी छठी जीत है।

30 साल के हेमिल्टन ने अपने करियर में अब तक 39 रेस जीती है।

रेड बुल टीम के रूसी चालक डानिल कुयात ने चौथा स्थान हासिल किया। एक समय कुयात सातवें स्थान पर चल रहे थे लेकिन अंतिम क्षणों में उन्होंने जोरदार वापसी की और सम्मानजनक स्थान हासिल किया।

फोर्स इंडिया के चालक सर्गियो पेरेज (मेक्सिको) ने पांचवां स्थान हासिल किया। मैक्लॉरेन टीम के स्पेनिश चालक फर्नाडो अलोंसो 13वें स्थान पर रहे।

फोर्स इंडिया के दूसरे चालक निको हल्केनबर्ग की कार में इंस्टालेशन लैप में ही खराबी आ गई थी और इस कारण वह मुकाबले में शामिल ही नहीं हो सके।

एफ-1 सर्किट में अगली रेस इटेलियन ग्रां प्री है, जिसका आयोजन 6 सितम्बर को मोंजा में होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493