एफ-1 : हेमिल्टन ने रोसबर्ग को ओवरटेक करने को उचित ठहराया

सुजुका (जापान), 28 सितम्बर (आईएएनएस)। एफ-1 चैम्पियन लेविस हेमिल्टन ने जापान ग्रां प्री की शुरुआत में रविवार को अपनी मसिर्डीज टीम के चालक निको रोसबर्ग को ओवरटेक करने के प्रयास का बचाव किया है।

हेमिल्टन ने रेस की शुरुआत में ही आक्रामक रुख दिखाते हुए रोसबर्ग को ओवरटेक किया, जिससे पोल पोजीशन से शुरुआत करने वाले रोसबर्ग चौथे स्थान पर खिसक गए।

रोसबर्ग को ओवरटेक करने के बाद हेमिल्टन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और जापान ग्रां प्री रेस अपने नाम किया।

रोसबर्ग ने भी काफी प्रयास के बाद अंतत: दूसरा स्थान हासिल किया लेकिन वह हेमिल्टन को पीछे नहीं छोड़ सके।

हेमिल्टन के अब 277 चैम्पियनशिप अंक हो गए हैं। उनके तथा रोसबर्ग के बीच 48 अंकों का अंतर है। फेरारी टीम के चालक सबास्टियन विटेल तीसरे जापान ग्रां प्री मे तीसरे स्थान पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493