एफ1 में हाथ अजमाना चाहता हूं : लोरेंजो

ग्रेटर नोएडा, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। मोटो जीपी वल्र्ड चैम्पियन जॉर्ज लोरेंजो का कहना है कि वह फॉर्मूला वन में भाग लेना चाहते हैं।

यामाहा द्वारा आयोजित एक समारोह में आईएएनएस से बातचीत के दौरान जॉर्ज ने कहा, “मैंने जीपी-2 में भागा लिया है और मेरा एक सपना फॉर्मूला वन में भी अपने हाथ अजमाने का है।”

उन्होंने आगे कहा, “हो सकता है कि मैं भविष्य में फॉर्मूला वन में रेस में भाग लूं, लेकिन जाहिर सी बात है मैं इसके लिए मोटो जीपी नहीं छोड़ सकता। मैं आज जो कुछ भी हूं वह मोटो जीपी की बदौलत ही हूं। मुझे इस खेल के लिए अभी बहुत कुछ करना है।”

2015 में सात रेस जीत चुके इस स्पोनिश खिलाड़ी को मोटर स्पोर्ट के अलावा फुटबॉल, टेनिस और गोल्फ भी खेलना पसंद है।

उन्होंने कहा, “मुझे जब भी टाइम मिलता है तो मैं गोल्फ खेलता हूं।”

जब वह रेस नहीं करते हैं तो अपना समय कैसे बिताते हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “मुझे फिल्मों का बहुत शौक है। मुझे जैक निकोल्सन, अल पचिनो और रॉबर्ट डी नेरो की पुरानी फिल्में देखना बेहद पसंद हैं। इसके अलावा मुझे संगीत सुनने और वीडियो गेम्स खेलने का भी शौक है। ”

सत्र खत्म होने के बाद भी जॉर्ज आराम के मूड में नहीं हैं और जल्द से जल्द अपना प्रशिक्षण शुरू करना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा ” आठ नवंबर को विश्व खिताब जीतने के बाद से मैंने काफी समारोह में हिस्सा लिया है। इस दौरान अधीक खाने से मेरा वजन बढ़ गया है। इसलिए मुझे जल्द से जल्द प्रशिक्षण शुरू करने की जरुरत है।

आगामी सत्र में अपने प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त जॉर्ज का कहना है कि अगर उनके बस में होता तो वह 2016 का सत्र अभी शुरू कर दें।

जॉर्ज ने हाल ही में आठ नवंबर को विश्व विजेता का खिताब अपने नाम किया है।

बातचीत के आखिरी हिस्से में जॉर्ज ने कहा ” मैं काफी खुशनसीब हूं। मैंने मोटो जीपी राइडर बनने का जो सपना देखा था उसे मैं जी रहा हूं। मैंने जितना सोचा था उससे कई ज्यादा हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493