‘एबार शबोर’ 20 फरवरी को रिलीज होगी

कोलकाता, 19 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्ला की अतिसफल फिल्म ‘एबार शबोर’ पश्चिम बंगाल में वाहवाही लूटने के बाद अब 20 फरवरी को चार प्रमुख भारतीय शहरों में दर्शकों का दिल जीतने जा रही है।

एक बयान में कहा गया कि रिलायंस एंटरटेनमेंट व मुंडुस सर्विस की फिल्म ‘एबार शबोर’ रोमांच से भरपूर फिल्म है।

रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “मेट्रो शहरों में क्षेत्रीय फिल्मों की बढ़ती मांग को देखते हुए फिल्म मुंबई, दिल्ली, पुणे व बेंगलुरू चार प्रमुख फिल्म बाजारों में 20 फरवरी को रिलीज होगी।”

अरिदम सिल निर्देशित ‘एबार शबोर’ एक प्रेम कहानी है।

गैर बांग्ला लोगों के लिए फिल्म को इंग्लिश में उपशीर्षक दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493