मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। निर्देशक-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा का कहना है कि उनकी डांस आधारित फिल्म ‘एबीसीडी 2’ को सफलता डांस के कारण नहीं, बल्कि पटकथा की वजह से मिली है।
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर अभिनीत ‘एबीसीडी 2’ 19 जून को रिलीज हुई। इसने महज पांच दिनों में ही 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए। इसने चित्रांकन, खूबसूरत कोरियोग्राफी और डांस दृश्यों के लिए दर्शकों और समीक्षकों से खूब वाहवाही लूटी। लेकिन रेमो तारीफें दिलाने की इन वजहों से सहमत नहीं हैं।
उन्होंने यहां कहा, “एबीसीडी : ऐनीबॉडी केन डांस’ और ‘एबीसीडी 2’ ने डांस की वजह से नहीं, बल्कि पटकथा अच्छी होने की वजह से सफलता पाई। दर्शकों को कहानी पसंद आई और यही वजह है कि मेरी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। कोई फिल्म सिर्फ डांस के बूते इतनी सफल नहीं हो सकती।”
रेमो जोर देते हैं कि वह सिर्फ डांस आधारित फिल्मों के निर्देशक नहीं हैं।
dharmpath.com dharmpath