‘एबीसीडी 2’ में अलु अर्जुन की मेहमान भूमिका

चेन्नई, 17 मार्च (आईएएनएस)। तेलुगु अभिनेता अलु अर्जुन ‘एनीबडी कैन डांस 2’ से हिंदी फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं। बेहतरीन नर्तक अर्जुन फिल्म में एक छोटी सी भूमिका के जरिए अपनी नृत्य शैली का प्रदर्शन करेंगे।

अर्जुन के करीबी एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म में वह आर्यन चौहान का किरदार निभाएंगे। फिल्म में उनकी मेहमान भूमिका होगी, जिसके जरिए वह अपनी नृत्य क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। नृत्य निर्देशक प्रभुदेवा की वजह से ही अर्जुन इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार हुए।”

रेमो डिसूजा निर्देशित यह फिल्म ‘एबीसीडी : एनीबडी कैन डांस’ का सीक्वल है।

‘एबीसीडी 2’ फिल्म 19 जून को रिलीज होगी। इसमें वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इस दौरान, अर्जुन अपनी आगामी तेलुगु फिल्म ‘एस/ओ सत्यामूर्ति’ का प्रचार करने में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493