एबीसीडी 3 में टाइगर श्रॉफ नहीं : रेमो डिसूजा

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। ‘एनी बडी कैन डांस’ (एबीसीडी) फिल्म श्रृंखला के निर्देशक रेमो डिसूजा ने इस श्रृंखला की तीसरी फिल्म ‘एबीसीडी 3’ में टाइगर श्रॉफ को लिए जाने की खबरों को गलत बताया है।

‘एबीसीडी 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है और यह 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।

रेमो ने अपने आगामी डांस रियल्टी शो ‘डांस प्लस’ के प्रोमो शूट के मौके पर कहा, “आप पत्रकारों को गलत खबर मिली है। मैं टाइगर के साथ एक एक्शन फिल्म कर रहा हूं, जिसकी इस महीने के अंत तक शूटिंग शुरू हो जाएगी। मैंने अभी तक ‘एबीसीडी 3’ के बारे में सोचा भी नहीं है तो ऐसे में टाइगर इसमें कैसे शामिल हो सकते हैं?”

इस फिल्म का अभी कोई नाम नहीं रखा गया है। फिलहाल, इसे अनौपचारिक रूप से ‘फ्लाइंग सिख’ और ‘फ्लाइंग जट’ कहा जा रहा है। इसमें टाइगर के साथ मुख्य भूमिका में जैकलीन फर्नाडीस हैं।

‘एबीसीडी 2’ की सफलता पर रेमो का कहना है, “मुझे लगता है कि इस सप्ताह फिल्म की कमाई 100 करोड़ रुपये के पार चली जाएगी। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया देखकर बहुत खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493