मुंबई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। एसयूवी निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की अगस्त में बिक्री 4 फीसदी बढ़ी है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। एसयूवी निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की अगस्त में बिक्री 4 फीसदी बढ़ी है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एमएंडएम के मुताबिक, समीक्षाधीन माह में उसकी कुल बिक्री 42,116 वाहनों की हुई, जबकि साल 2016 के अगस्त में 40,591 वाहनों की बिक्री हुई थी।
कंपनी ने बताया कि घरेलू विक्री में पिछले माह 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और कुल 39,534 वाहनों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल के अगस्त में 36,944 वाहनों की बिक्री हुई थी।
dharmpath.com dharmpath