एमएएस फाइनेंसियल का आईपीओ 6 अक्टूबर को खुलेगा

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। एमएएस फाइनेंसियल सर्विसेज लिमिटेड का 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंकित मूल्य वाले का प्राइस बैंड 456 से 459 रुपये तय किया गया है और यह छह अक्टूबर को खुलेगा और 10 अक्टूबर को बंद होगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस आईपीओ के जरिये 233.0 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे। न्यूनतम 32 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकेगी और और उसके उपरांत 32 शेयरों के गुणक में बोली लगाई जा सकेगी।

एमएएस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के इक्विटी शेयरों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बीएसई लिमिटेड में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

इस आईपीओ में कुल 2,33.0 करोड़ रुपये का नया निर्गम और विक्रय शेयरधारकों द्वारा कुल 2,27.042 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493