एमएच17 संबंधी मुकदमा दिलाएगा न्याय : मलेशिया

कुआलालंपुर, 6 जुलाई (आईएएनएस)। मलेशिया के परिवहन मंत्री ने कहा कि मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान एमएच17 के संबंध में संबंधित सरकारों द्वारा कानूनी कार्यवाही शुरू करने का प्रयास सच और न्याय की तलाश में मदद कर सकता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लियो तियोंग लाई की इस टिप्पणी से पहले एक रिपोर्ट में कहा गया कि पूर्वी यूक्रेन में लगभग तीन साल पहले एमएच17 को मार गिराए जाने के दोषियों पर नीदरलैंड में मुकदमा चलाया जा सकता है। इस विमान के 283 यात्रियों में अधिकांश नीदरलैंड के थे।

यह निर्णय आस्ट्रेलिया, बेल्जियम, मलेशिया, यूक्रेन और नीदरलैंड की सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।

मंत्री ने कहा कि जांच अधिकारियों के बीच सहयोग अभियोजन चरण में भी जारी रहेगा।

17 जुलाई, 2014 को विमान में सवार करीब 298 लोगों ने कुआलालंपुर से एम्सटर्डम जाते वक्त अपनी जान गंवा दी थी।

डच अधिकारियों ने 2015 में अपनी रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला था कि बोइंग 777 यात्री जेट विमान को रूस निर्मित भूमि से हवा में मार करने वाले रॉकेट द्वारा मार गिराया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493