कुआलालंपुर, 22 जुलाई (आईएएनएस)। मलेशिया सरकार ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि लापता एमएच370 विमान की तलाश रोक दी गई है।
सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया तथा चीन की सरकारों ने हालांकि 1.2 लाख वर्ग किलोमीटर के दायरे में विमान की तलाश को लेकर प्रतिबद्धता जताई, पर विमान के विशिष्ट स्थान की पहचान के लिए विश्वसनीय नए सबूत नहीं मिलने के कारण फिलहाल इसे रोकने की बात कही है। उन्होंने कहा कि खोज समाप्त नहीं होगी।
ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया व चीन के मंत्रियों के मलेशिया के पुत्रजय में बैठक के बाद बयान लापता हुए विमान में सवार यात्रियों को परिजनों को भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि एमएच370 विमान आठ मार्च, 2014 को कुआलालंपुर से बीजिंग जाते समय रास्ते में लापता हो गया था। इसमें 239 लोग सवार थे।
संयुक्त तलाश में विमान के मुख्य हिस्से का दक्षिणी हिंद महासागर में अभी तक पता नहीं चल पाया है, जहां विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई गई है।
dharmpath.com dharmpath