एमएच370 विमान की तलाश में चीन ने बढ़ाया हाथ

आस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री वॉरेन ट्रूस ने शुक्रवार को घोषणा की कि चीन का जहाज डोंग हे जिउ 101 को आस्ट्रेलिया के नेतृत्व में चलाए जा रहे खोज अभियान में सहायता के लिए फरवरी में भेजा जाएगा।

ट्रूस ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, “आस्ट्रेलिया सरकार खोज अभियान में चीन के जहाज डोंग हे जिउ 101 का स्वागत करती है और इस अभियान में चीन के योगदान के प्रति उसका आभार व्यक्त करती है।”

चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने नवंबर 2015 में आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकॉम टर्नबुल को यह जहाज सौंपा था। यह दक्षिणी हिंद महासागार में खोज अभियान शुरू करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493