‘एमएसजी ऑनलाइन गुरुकुल’ वेदों पर आधारित फिल्म : डेरा प्रमुख

मुंबई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। धर्मनिरपेक्ष संगठन डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और अभिनेता गुरमीत राम रहीम सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उनकी अगली फिल्म ‘एमएसजी ऑनलाइन गुरुकुल’ वेदों पर आधारित है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख ने शुक्रवार को यहां कहा, “यह फिल्म वेदों पर आधारित है। इस फिल्म में उच्च प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा। प्राचीन समय में सिर्फ एक गुरु ही नर्सरी से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक की शिक्षा देने के लिए पर्याप्त था। यह फिल्म हमारी अद्भुत संस्कृति को दर्शाएगी।”

फिल्म के अधिकतर हिस्सों की शूटिंग हरियाणा के सिरसा में की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493