एमएसवीवी ने आरएफवाईएस में हासिल की शानदार जीत

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। माहिन आहूजा के शानदार चार गोल की बदौलत मॉर्डन स्कूल वंसत विहार (एमएसवीवी) ने रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स फुटबाल टूर्नामेंट के जूनियर ब्वॉयज वर्ग में विनय मार्ग स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में केंद्रीय विद्यालय को 6-1 से एकतरफा मात दी।

एमएसवीवी ने मैच की शानदार शुरुआत की और तीसरे मिनट में ही विवान नथानी ने गोल मारते हुए उसे एक गोल से आगे कर दिया। कुछ देर बाद 12वें मिनट में महिन ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोला दागा। 19वें मिनट में अर्जुन अरोड़ा ने एमएसवीवी के लिए तीसरा गोल किया।

हालांकि केंद्रीय विद्यालय ने पहले हाफ की समाप्ति से पूर्व एक गोल कर दिया और ऐसा लग रहा था कि वह यहां से वापसी कर लेगी। वह पहले हाफ में दो गोल पीछे रहते हुए गई।

लेकिन दूसरे हाफ में सिर्फ महिन आहूजा का जादू देखने को मिला। इस हाफ में उन्होंने तीन और गोल मारे और मैच अपनी टीम के पाले में डाल दिया। 34वें मिनट में उन्होंने अपना दूसरा और टीम का चौथा गोल किया। 55वें और 59वें मिनट में उन्होंने दो गोल और किए।

सीनियर ब्वॉयज वर्ग में एमएसवीवी ने एन.के. बाग्रोडिया को 1-0 से मात दी।

मैच की शुरुआत में दोनों टीमों की कोशिश गोल करने की थी, लेकिन दोनों टीमें असफल रहीं और पहले हाफ में 0-0 के स्कोर के साथ गईं। दूसरे हाफ में एमएसवीवी ने मैच में वापसी की। इस हाफ में उनकी विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को येलो कार्ड भी मिले।

मैच का टर्निग प्वाइंट एन.के. बाग्रोडिया के शिवांश को 36वें मिनट में रेड कार्ड मिलना रहा। यहां से एमसवीवी ने दबाव बनाया और तीन मिनट बाद ही गोल दागा। उसके लिए यह गोल 39वें मिनट में अनंत शर्मा ने किया और निर्णायक साबित हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493