‘एमटीवी इएमए 2015’ में छाए रहे जस्टिन बीबर

मिलन, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। कनाडा के पॉप स्टार जस्टिन बीबर रविवार को ‘2015 एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवार्डस’ (इएमए) में छाए रहे।

मिलन, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। कनाडा के पॉप स्टार जस्टिन बीबर रविवार को ‘2015 एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवार्डस’ (इएमए) में छाए रहे।

ऐसशोबिज डॉट कॉम की रपट के मुताबिक, विभिन्न वर्गो में पांच पुरस्कार जीतकर बीबर विजेताओं की सूची में शीर्ष पर रहे। बीबर ने ‘बेस्ट मेल’, ‘बेस्ट लुक’ और ‘नॉर्थ अमेरिका वर्ल्ड वाइड एक्ट’ समेत पांच पुरस्कार अपने खाते में कर लिए।

‘बेस्ट मेल’ का खिताब लेते समय बीबर ने कहा, “काफी वर्ष बीत चुके हैं, अपने संगीत के लिए पहचान मिलना बेहद शानदार है।”

बीबर को अपने हिट नम्बर ‘वेयर आर यू नाओ ‘ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ कोलेबोरेशन ट्राफी’ का पुरस्कार भी दिया गया।

कड़ी प्रतियोगिता के बीच अपने प्रशंसकों के बल बूते बीबर ने ‘बिगेस्ट फैन्स अवार्ड’ पर भी कब्जा जमा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493