पेरिस, 6 नवंबर (आईएएनएस)। पेरिस सेंट जर्मेन क्लब के कोच थॉमस तुशेल ने दिग्गज खिलाड़ी शावी की टिप्पणी पर सहमति जताते हुए कहा कि कीलियन एमबाप्पे में परिपक्वता की कमी है।
वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, कोच तुशेल ने कहा कि एक फुटबाल खिलाड़ी के रूप में एमबाप्पे में अब भी सुधार की जरूरत है।
कोच तुशेल ने कहा, “यह सामान्य सी बात है कि एमबाप्पे में एक खिलाड़ी के तौर पर अब भी सुधार की जरूरत है। वह केवल 19 साल के हैं और बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।”
तुशेल ने कहा कि शावी सही हैं। उन्हें सुधार की जरूरत है और 19 साल की उम्र वाले खिलाड़ी के लिए यह एक सामान्य बात है।
dharmpath.com dharmpath