लॉस एंजेलिस, 24 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एमा वाटसन और सुपरमॉडल केट मॉस उन हस्तियों में शुमार हैं जिन्होंने शरणार्थी अभियान के लिए अंतर्राष्ट्रीय बचाव समिति को जींस दान दी।
लॉस एंजेलिस, 24 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एमा वाटसन और सुपरमॉडल केट मॉस उन हस्तियों में शुमार हैं जिन्होंने शरणार्थी अभियान के लिए अंतर्राष्ट्रीय बचाव समिति को जींस दान दी।
इस अभियान से जुड़ने वालों में एमा वाटसन और केट मॉस के अलावा स्पाइस गर्ल्स गायिका विक्टोरिया बेकहम, इवा लोंगारिया और अभिनेत्री एलिसिया विकेंडर भी शामिल हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉम डॉट यूके’ के मुताबिक, इस पहल के अंतर्गत सितारे अपनी डेनिम जींस अभिनेता जॉनी डार को देंगे जो इन्हें कलात्मक रूप देंगे। इनकी बाद में संगठन के लिए धन इकट्ठा करने के लिए नीलामी की जाएगी।
चैरिटी के बारे में बात करते हुए जॉनी डार ने कहा, “इस संदर्भ में यह फैशन के बारे में नहीं बल्कि कला के बारे में है।”
dharmpath.com dharmpath