एमिनेम ने एरियाना के मैनचेस्टर कंसर्ट पर हमले के बारे में रैप किया

लॉस एंजेलिस, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। रैपर एमिनेम ने एक नए विवादास्पद गाने में पॉप गायिका एरियाना ग्रांडे के मैनचेस्टर कंसर्ट में हुए हमले के बारे में रैप किया है।

लॉस एंजेलिस, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। रैपर एमिनेम ने एक नए विवादास्पद गाने में पॉप गायिका एरियाना ग्रांडे के मैनचेस्टर कंसर्ट में हुए हमले के बारे में रैप किया है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, रैपर ने सोशल मीडिया पर 11 मिनट के फ्री-स्टाइल रैप ‘किक ऑफ’ के रिलीज की घोषणा की और कहा कि उन्हें इस रैप को तैयार करने की प्रेरणा 2017 की फिल्म ‘बॉडिड’ को देखने के बाद मिली।

रैप को मिशीगन के डेट्रॉइट में फिल्माया गया है। एमिनेम ने गाने में मैनचेस्टर एरिना में पिछले साल मई में हुए दिल दहला देने वाले आत्मघाती हमले के बारे में रैप किया है। हमले में 22 लोग मारे गए थे।

रैप के उसी छंद में वह एक महिला की तुलना अभिनेत्री जेडा पिंकेट स्मिथ से करते हैं। रैप में एक जगह उन्होंने जस्टिन बीबर का भी जिक्र किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493