एमिलिया क्लार्क ने नया घर खरीदा

लॉस एंजेलिस, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री एमिलिया क्लार्क ने कैलिफोर्निया से सटे समुद्र तट के पास स्थित वेनिस में 46.4 लाख डॉलर में नया घर खरीदा है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, दक्षिण पूर्व इंग्लैंड के बर्कशायर में जन्मी व पली-बढ़ी और लोकप्रिय अमेरिकी टीवी शो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ से मशहूर हुईं क्लार्क को अमेरिका में लगातार मिलते काम और प्रतिबद्धताओं के चलते नया घर खरीदना पड़ा।

‘फोर्ब्स’ पत्रिका के अनुसार, इस शानदार घर में बड़ी सी पुस्तक रखने की अलमारी में जॉर्ज रेमंड रिचर्ड मार्टिन की जिल्द चढ़ी सारी किताबें रखी जा सकती हैं।

बीचसाइड (समुद्र तटीय) समुदाय में स्थित क्लार्क के घर में दो बेडरूम, तीन बाथरूम और 30 फीट का पुल शामिल है। 2009 में बना यह घर 2,817 वर्ग फीट में फैला हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493