लॉस एंजेलिस, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी मॉडल व अभिनेत्री एमिली राताज्कोव्स्की ने अपने पति सेबेस्टियन बियर-मैकक्लार्ड के साथ अपनी स्विमवियर लाइन के लिए मॉडलिंग की है। इसके लिए वह हाल में पति सेबेस्टियन के साथ पोज देती नजर आईं।
‘मेट्रो डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, अपने लेबल इनामोराता स्विमवियर के लिए पोज देने के दौरान 26 वर्षीय मॉडल काफी उत्तेजक नजर आईं और उनके पति इस दौरान उन्हें निहारते दिखे।
एमिली स्विमवियर में कहर ढाती दिखीं और उनके पति सेबेस्टियन इस दौरान लाल रंग की स्वेट पैंट्स पहने उन्हें ताकते दिखे।
dharmpath.com dharmpath