एमी अवॉर्ड में प्रस्तुति देंगे बाल्डविन, विनफ्रे

लॉस एंजेलिस, 8 सितंबर (आईएएनएस)। ‘द बिग सिक’ के अभिनेता कुमैल ननजियानी के अलावा ओपरा विनफ्रे और एलेक बाल्डविन जैसे सितारे 17 सितंबर को प्राइमटाइम एमी अवॉर्डस पेश करेंगे। टेलीविजन अकादमी ने यह घोषणा की है।

पहले दौर के प्रस्तुतकर्ताओं के नाम बुधवार को घोषित किए गए।

वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘द इम्मोर्टल लाइफ ऑफ हेनरीट्टा लेक्स’ के कार्यकारी निर्माता के रूप में अपने काम के लिए नामित विनफ्रे मंच पर प्रस्तुति देंगी।

‘द नाइट ऑफ’ के रिज अहमद, ‘ब्लैक-इश’ से एंथनी एंडरसन और ट्रेसी एलिस रॉस और ‘मॉम’ की एलीसन जेनी के नाम भी इसी सूची में शामिल हैं।

अन्य प्रस्तुतकर्ताओं में टीवी स्टार जेसन बेटमैन, जेसिका बील, एडी फाल्को, एन्ना फारिस, रशिदा जोन्स, डेबरा मेसिंग, ली मिशेल, शेमर मूर, जिम पार्सन्स और एडम स्कॉट जैसे सितारे शामिल हैं।

इस साल एमी अवार्डस को माइक्रोसॉफ्ट थिएटर से लाइव प्रसारित किया जाएगा। इसकी मेजबानी स्टीफन कोलबर्ट करेंगे।

भारत में यह सितंबर 18 को स्टार वल्र्ड, स्टार वल्र्ड एचडी और स्टार वल्र्ड प्रीमियर एचडी पर प्रसारित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493