‘एमी’ की स्क्रीनिंग की मेजबानी करेंगे इरफान

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड फिल्म ‘इनफर्नो’ की शूटिंग कर हाल ही में बुडापेस्ट (हंगरी) से लौटे अभिनेता इरफान खान निर्देशक आसिफ कपाड़िया की ब्रिटिश डॉक्यूमेंटरी फिल्म ‘एमी’ की भारतीय स्क्रीनिंग की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग गुरुवार को मुंबई में की जानी है।

इरफान ने बताया कि कपाड़िया के साथ उनके अच्छे संबंध हैं, इसलिए उन्होंने भारत में फिल्म के प्रीमियर की मेजबानी करने का निश्चय किया।

इरफान (48) ने एक बयान में कहा, “मैं अपने प्रिय मित्र आसिफ के लिए इस फिल्म की स्क्रीनिंग की मेजबानी कर बेहद खुश हूं और फिल्म देखने के लिए उत्साहित हूं।”

बॉलीवुड में इरफान के करीबी मित्रों और परिवार को भी फिल्म के प्रीमियर पर आमंत्रित किया गया है। कपाड़िया के दोस्त और उनका परिवार भी इस मौके पर मौजूद होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493