लॉस एंजेलिस, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स की पहली बार मेजबानी करने वाले स्टीफन कोलबर्ट ने समारोह शुरू होने पर अपने पहले भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा।
लॉस एंजेलिस, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स की पहली बार मेजबानी करने वाले स्टीफन कोलबर्ट ने समारोह शुरू होने पर अपने पहले भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा।
उन्होंने 69वें एमी अवॉर्ड्स की शुरुआत 17 सितम्बर को राजनीतिक तंज कसते हुए की। उन्होंने व्यंग्यपूर्ण अंदाज में गाया, “डोंट वरी अबाउट ग्लोबल वार्मिग ऑर मिडिल ईस्ट कॉज ऑफ एव्रिथिगं इज बेटर ऑन टीवी (ग्लोबल वॉर्मिग या मध्य पूर्व के संकट पर चिंता नहीं करें क्योंकि टीवी पर सब कुछ ठीक है)।”
टीवी शो ‘वीप’ की अभिनेत्री जूलिया लुइस-ड्रेफस ने कोलबर्ट का साथ देते हुए गाया, “इमेजिन इफ योर प्रेजिडेंट वॉजन्ट लव्ड बाय नाजीज (कल्पना करें कि आपके राष्ट्रपति को नाजी पसंद नहीं करते हों)।”
गाने के बाद कोलबर्ट ने कहा, “450 शो हैं और इसकी संभावना नहीं है कि कोई भी ये सभी शो देख पाए ..सिवाय राष्ट्रपति के..हैलो सर, हमारे साथ जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। आपके ट्वीट का इंतजार है।”
माइक्रोसॉफ्ट थिएटर में हो रहे शो में मेजबान के साथ ट्रंप के पूर्व प्रेस सचिव सीन स्पाइसर भी मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath