एमी विजेता टीवी निर्देशक पीटर बाल्डविन नहीं रहे

लॉस एंजेलिस, 25 नवंबर (आईएएनएस)। टीवी निर्देशक और अभिनेता पीटर बाल्डविन नहीं रहे। वह 86 वर्ष के थे।

लॉस एंजेलिस, 25 नवंबर (आईएएनएस)। टीवी निर्देशक और अभिनेता पीटर बाल्डविन नहीं रहे। वह 86 वर्ष के थे।

वेबसाइट ‘वैरायटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, बाल्डविन की पेबल बीच में 19 नवंबर को मृत्यु हो गई।

उन्होंने ‘ड्रीम ऑन’ के लिए केबल ऐस पुरस्कार और ‘द वंडर इयर्स’ के निर्देशन के लिए प्राइमटाइम एमी पुरस्कार जीता था।

उनकी मौत की घोषणा उनकी बेटी एलियोनोरा बाल्डविन और उनके बेटे ड्रू बाल्डविन के फेसबुक पेज के माध्यम से मिली।

बाल्डविन इलिनोइस के विन्नेटका में जन्मे थे। वह पैरामाउंट के ‘गोल्डन सर्कल ऑफ न्यूकॉमर्स’ में से एक थे। वह ‘स्टेलैग 17’, ‘लिटिल बॉय लॉस्ट’ और ‘सेसिल बी. डिमिले’ की ‘द टेन कमान्डमेंट्स’ जैसी कई शानदार फिल्मों में दिखाई दिए।

उन्होंने नौसेना में तीन वर्ष तक काम किया, जिसके बाद वह पैरामाउंट लौट आए, जहां उन्होंने ‘द टिन स्टार’ और ‘टीचर्स पेट’ में काम किया।

उनके परिवार में उनकी पत्नी टेरी, बेटा और बेटियां एमी एंडरसन और एलियोनोरा हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493