एमी शूमर गर्भावस्था संबंधी दिक्कतों से जूझ रहीं

लॉस एंजेलिस, 30 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री एमी शूमर गर्भवती हैं और वह गर्भावस्था के दौरान प्रेरित बने रहना चाहती हैं।

एमी (37) ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पोस्ट में गर्भावस्था से जुड़ी जटिलताओं पर बात की।

एमी ने बताया कि वह पति क्रिस फिश्नर के साथ अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।

उन्होंने अपने पालतू कुत्ते के साथ एक फोटो शेयर करते हुए कहा, “बीते कुछ दिन मुश्किल भरे रहे। मैं शुक्रगुजार हूं और जानती हूं कि यह अस्थाई है लेकिन साथ में कठिन भी है।”

एमी ने अपने प्रशंसकों से उन्हें प्रेरित करने को कहा है।

वह कहती हैं, “अगर आपको बुरा नहीं लगे तो अपने बच्चों की तस्वीरें पोस्ट करें और मुझे टैग करें।”

एमी को दो सप्ताह पहले हाइपरमेसिस ग्रेविडेरम के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इस वजह से एमी को डिहाइड्रेशन और वजन कम होने की समस्या का सामना करना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493