लंदन, 8 सितंबर (आईएएनएस)। आर्सेनल के कोच आर्सेन वेंगर ने गुरुवार को कहा कि क्लब पिछले साल फ्रांस के उच्च स्तरीय फुटबाल खिलाड़ी केलियान एम्बाप्पे के साथ करार के करीब था।
बोर्नेमाउथ के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले ‘स्काई स्पोर्ट्स’ को दिए बयान में वेंगर ने यह बात कही।
वेंगर ने कहा, “मेरा मानना है कि हम पिछले साल एम्बाप्पे के साथ करार के बेहद करीब थे। पिछले साल उनके साथ करार की संभावनाए बहुत प्रबल थी, क्योंकि इस बार की तुलना में पिछले साल अन्य क्लबों के साथ करार के लिए प्रतिस्पर्धा कम थी।”
मोनाको के लिए पिछले सीजन में खेले गए मैचों में एम्बाप्पे ने कुल 26 गोल दागे। वह अब एक सीजन ऋण करार पर पेरिस सेंट जर्मेन क्लब में बिताएंगे।
वेंगर ने कहा, “निजी तौर पर मेरा मानना है कि खिलाड़ियों का करियर 90 प्रतिशत इस चीज पर निर्भर करता है कि वे कहां जाना चाहते हैं।”
dharmpath.com dharmpath