मुंबई, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान ने आगामी फिल्म ‘द रिंग’ का एम्स्टर्डम शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है और उन्होंने इसे अद्भुत करार दिया।
शाहरुख (50) ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “एम्स्टर्डम में अद्भुत शेड्यूल के लिए धन्यवाद। आपके प्रोडक्शन ने ऐसा काम किया, जो कई नहीं कर सकता। एम्स्टर्डम को प्यार।”
इम्तियाज अली खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द रिंग’ में शाहरुख अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ नजर आएंगे।
इससे पहले दोनों ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ में नजर आ चुके हैं।
‘डॉन’ फिल्म के अभिनेता की यह इम्तियाज अली के साथ पहली फिल्म है।
उन्होंने हाल ही में प्राग में फिल्म की शूटिग का शेड्यूल पूरा किया था।
dharmpath.com dharmpath