‘एम.एस. धोनी’ संग रिलीज होगा ‘फोर्स2’ का ट्रेलर

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म ‘फोर्स 2’ का ट्रेलर आगामी बायोपिक ‘एम. एस. धोनी : द अनटॉल्ड’ संग जारी होगा।

‘फोर्स 2’ के सह-निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने अपने बयान में कहा, “पूरा देश हमारे बेहतरीन कप्तान की कहानी देखने का इंतजार कर रहा है। ‘फोर्स 2’ का ट्रेलर ‘एम.एस. धोनी : द अनटॉल्ड’ के साथ आएगा।”

शाह ने यह भी साझा किया कि जॉन और भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक दूसरे के बहुत करीब हैं।

‘एम.एस. धोनी : द अनटॉल्ड’ में किरारा आडवाणी, धोनी की पत्नी साक्षी की भूमिका में हैं। जबकि, बायोपिक में अनुपम खेर उनके पिता के किरदार में हैं।

यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी।

सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड एंड जेए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से वायकॉम 18 मोशन पिक्च र्स द्वारा प्रस्तुत है। इसमें अनुपम खेर उनके पिता की भूमिका में हैं।

‘फोर्स 2’ 18 नवंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493