एयरटेल ऑनलाइन स्टोर पर आईफोन एक्स की बिक्री

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारती एयरटेल (एयरटेल) ने कहा कि आईफोन एक्स की ऑनलाइन बिक्री एयरटेल के हाल में लांच किए गए ऑनलाइन स्टोर में शुक्रवार को शाम 6 बजे से शुरू होगी। आईफोन एक्स 64जीबी की कीमत 89,000 रुपये है और 256 जीबी मॉडल की कीमत 1,02,000 रुपये है।

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारती एयरटेल (एयरटेल) ने कहा कि आईफोन एक्स की ऑनलाइन बिक्री एयरटेल के हाल में लांच किए गए ऑनलाइन स्टोर में शुक्रवार को शाम 6 बजे से शुरू होगी। आईफोन एक्स 64जीबी की कीमत 89,000 रुपये है और 256 जीबी मॉडल की कीमत 1,02,000 रुपये है।

भारती एयरटेल के निदेशक (उपभोक्ता कारोबार) और मुख्य विपणन अधिकारी राज पुदीपेदी ने कहा, “हमारे ग्राहक एयरटेल ऑनलाइन स्टोर पर आईफोन एक्स की होम डिलीवरी का ऑर्डर कर सकते हैं। हमें अपने ऑनलाइन स्टोर पर शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं और हमें पूरा यकीन है कि अब आईफोन एक्स से इसमें और वृद्धि होगी।”

सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड से आईफोन एक्स खरीदने वाले ग्राहकों को 100,000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। यह कैशबैक ऑफर 3 नवंबर को शाम 6 बजे से 4 नवंबर को सवेरे 7 बजे के दौरान ही उपलब्ध होगी।

बयान में कहा गया कि एयरटेल ऑनलाइन स्टोर पर आईफोन एक्स केवल एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों के लिए अनलॉक्ड डिवाइस के तौर पर, पहले आओ, पहले पाओ आधार पर तथा पूर्ण भुगतान करने पर ही उपलब्ध होगा।

कंपनी ने कहा, “एयरटेल के प्रीपेड और नॉन-एयरटेल ग्राहक इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहक के तौर पर अपग्रेड हो सकते हैं और हाइ स्पीड डेटा तथा अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा के लिए उपलब्ध विभिन्न प्लान्स में से मनपसंद चुन सकते हैं।”

आईफोन एक्स ग्लास डिजाइन में 5.8 इंच सुपर रेटिना डिसप्ले, ए11 बायोनिक चिप, वायरलैस चार्जिग और डुअल 12 मैगापिक्सल रियर कैमरा तथा डुअल ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ उपलब्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493