एयरटेल ने डिजिटल कंटेट दिखाने के लिए हॉटस्टार से की साझेदारी

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म हॉटस्टार से साझेदारी की है, ताकि ग्राहकों तक डिजिटल सामग्री पहुंचाई जा सके। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दूरसंचार सेवा प्रदाता ने एक बयान में कहा, “इससे एयरटेल के टीवी एप की रेंज का विस्तार होगा तथा एयरटेल के विशाल ग्राहक आधार तक हॉटस्टार के कंटेट के पदचिन्हों का विस्तार होगा।”

कंपनी के मुताबिक एयरटेल टीवी एप के सभी कंटेट प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए 2018 के जून तक मुफ्त रहेगी।

विंक, एयरटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी समीर बत्रा ने कहा, “हॉटस्टार के समृद्ध कंटेंट लाइब्रेरी हमारे कंटेट में मूल्य जोड़ेगी और यूजर अनुभव को बढ़ाएगी।”

बयान में कहा गया कि एयरटेल टीवी के यूजर्स के लिए हॉटस्टार का कैटेलॉग कई तरह के शो उपलब्ध होंगे, जिसमें हिन्दी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लोकप्रिय फिल्में और शोज शामिल है, साथ स्पोर्ट्स कंटेट के साथ लाइव मैच भी उपलब्ध होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493