नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। जर्मनी की कंपनी एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बर्नहार्ड गेरवर्ट ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम का हिस्सा बनने की इच्छा जताई। यह जानकारी प्रधनमंत्री के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान से मिली।
बयान में कहा गया है, “उन्होंने देश में एरोस्पेस, रक्षा और नागरिक उड्डयन क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि एयरबस की मेक इन इंडिया का हिस्सा बनने में गहरी दिलचस्पी है।”
जर्मन कंपनी एयरबस रक्षा और एरोस्पेस क्षेत्र में उत्पाद और सेवा प्रदान करती है।
dharmpath.com dharmpath