मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ 1990-91 के बीच इराक-कुवैत युद्ध के दौरान कुवैत से भारतीयों को निकालने की दास्तां पर आधारित है।
राजा कृष्ण मेनन द्वारा निर्देशित फिल्म का ट्रेलर शनिवार को रिलीज किया गया। यह फिल्म मार-धाड़, प्रतिक्रिया और भावनाओं से भरपूर है, जिसमें राजनीति, कूटनीति, नौकरशाही, प्यार और देशभक्ति की झलक भी दिखाई गई है।
फिल्म में अक्षय कुमार और अभिनेत्री निमरत कौर मुख्य भूमिका में हैं। निमरत ने ट्विटर पर लिखा, “गर्व, खुशी और उत्साह। यह है ‘एयरलिफ्ट’ का ट्रेलर दोस्तों। भारत का सर्वाधिक साहसिक अभियान, एक सच्ची कहानी।”
इस फिल्म में अक्षय कुमार को एक नामी-गिरामी व्यवसायी के किरदार में देखा जाएगा, जो अपनी ताकत से अपने कई दुश्मन बना लेता है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे वह कुवैत में फंसे अपने परिवार और भारतीयों को बाहर निकालते हैं।
‘एयरलिफ्ट’ 22 जनवरी को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath