‘एयरलिफ्ट’ की शूटिंग के दौरान पूरब ने सीखी अरबी

मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता पूरब कोहली ने कहा कि उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) में आागमी फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ की शूटिंग के दौरान थोड़ी-बहुत अरबी सीखी। फिल्म अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

पूरब ने कहा, “संयुक्त अरब अमीरात में ‘एयरलिफ्ट’ की शूटिंग के दौरान मैंने अरबी भी सीखी। मैं हमेशा से अरबी संस्कृति की ओर आकर्षित हुआ हूं और हमेशा से अरबी सीखने का इच्छुक था।”

‘रॉक ऑन’ फिल्म में काम कर चुके पूरब ने बताया कि वह हिंदी व अंग्रेजी जानते हैं, लेकिन कुछ महीनों से उर्दू की क्लास भी ले रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैं हिंदी व इंग्लिश दो भाषाएं जानता हूं। उर्दू पर अरबी का प्रभाव है। मैं कुछ महीनों से उर्दू की क्लास ले रहा हूं।”

‘एयरलिफ्ट’ की कहानी इराक-कुवैत के बीच हुए युद्ध के बाद वहां मौजूद भारतीयों के वहां से बाहर निकलने के मिशन पर आधारित है। इसमें निमरत कौर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 22 जनवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493