एयरसेल का फ्री वाइस कॉल, फ्री डॉटा ऑफर लांच

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। एयरसेल ने दिल्ली में 90 दिनों की वैधता के साथ एफआरसी148 ऑफर लांच किया है, जिसके तहत 149 रुपये के फस्र्ट रिचार्ज के साथ 90 दिनों के लिए फ्री एयरसेल से एयरसेल (लोकल तथा एसटीडी), 15,000 सैकण्ड प्रति माह तीन महीने के लिए एयरसेल से अन्य आपरेटर्स को फ्री लोकल तथा एसटीडी कॉल्स की सुविधा तथा एक महीने के लिए असीमित 2जी डेटा दिया जाएगा।

यह ऑफर केवल नए उपभोक्ताओं के लिए है। इस बारे में एयरसेल के क्षेत्रीय प्रबधंक (उत्तरी) डॉ. हरीष शर्मा ने कहा कि “एयरसेल एक्साइटिंग डाटा तथा वाइस प्रोडक्टस की सम्पूर्ण श्रृंखला के साथ वेल्यू प्रपोजिशन को रिडिफाइन कर रहा है। स्मार्ट फोनों के औसत विक्रय मूल्यों में आई गिरावट ने लोगों को स्मार्ट फोन अपनाने के लिए प्रेरित किया है और इसका उपयोग बढ़ने लगा है। ज्यादा से ज्यादा भारतीय वाइस कॉलिंग के साथ साथ आनलाइन इंटरनेट/डाटा सफिर्ंग तथा शेयरिंग कर रहे हैं। इसलिए ग्राहकों की विकसित होती संचार आवश्यकताओं के समाधान के रूप में फुल्ली लोडेड कॉम्बो पैक्स प्रस्तुत करना अनिवार्य हो गया है।”

ग्राहकों को आने वाले महीनों में एफआरसी148 ऑफर का असीमित लाभ उठाने के लिए पहले चालू माह में कम से कम 50 रुपये का रिचार्ज करवाने की जरूरत होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493