एयरसेल के साथ समझौते की जल्द होगी घोषणा : आरकॉम

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। रिलायंस कम्युनिकेशंस ने गुरुवार को कहा कि एक अन्य दूरसंचार कंपनी एयरसेल के साथ उसके प्रस्तावित विलय के समझौते की जल्द ही घोषणा होगी।

कंपनी के मुताबिक, इस बारे में एयरसेल के शेयरधारकों मैक्सिस कम्युनिकेशंस बेरहाड और सिंद्या सिक्योरिटीज एंड इनवेस्टमेंट्स प्राइवेट के बीच वार्ता चल रही है।

कंपनी ने कहा कि उसे उम्मीद है कि वह जल्द ही बाध्यकारी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करेगी और एयरसेल और रिलायंस कम्युनिकेशंस के भारतीय बेतार कारोबार के विलय के सौदे के पूरा होने की घोषणा करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493