कोलकाता, 21 मार्च (आईएएनएस)। एयर इंडिया की कोलकाता से दिल्ली जा रही उड़ान सेवा को रविवार शाम तकनीकी गड़बड़ी की वजह से उड़ान भरने से ठीक पहले रद्द कर दी गई।
इस विमान में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित सवार थे।
अधिकारियों ने बताया की विमान को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरना था। इस विमान में 237 यात्री सवार थे।
विमान के पायलट ने तकनीकी गड़बड़ी की सूचना दी। इंजीनियर इस गड़बड़ी को दुरुस्त करने में असफल रहे, जिस वजह से अधिकारियों ने उड़ान रद्द कर दी।
सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया। इस विमान में बासित और 49 अन्य यात्रियों को दिल्ली जाने वाले अन्य विमान से भेजा गया।
dharmpath.com dharmpath