एयर इंडिया के बैलेंस शीट के पुनर्गठन की जरूरत : मंत्री

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। नागरिक विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया के वित्तीय परिवर्तन के तहत इसके बैलेंस शीट के पुर्नगठन की जरूरत है।

उद्योग संगठन एसोचैम (एसोसिएटेड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया) के 96वें सालाना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा, “एयर इंडिया के बैलेंस शीट का पुर्नगठन करना चाहिए और कर्जो को घटाना चाहिए। अन्य मुद्दा कॉरपोरेट गवर्नेस और पेशेवर प्रबंधन को लाना है। इसके अलावा यह भी देखना है कि एयर इंडिया की गैरप्रमुख परिसंपत्तियों किस प्रकार से सबसे अच्छा इस्तेमाल हो सकता है।”

सिन्हा ने एयर इंडिया के सकल बदलाव पर जोर दिया और कहा कि इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक नतीजा दिख रहा है और एयरलाइन ने परिचालन मुनाफा दर्ज किया है।

मंत्री ने कहा, “इस साल फिर से एयर इंडिया लाभ में रहेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493