एयर इंडिया के मुंबई-कोच्चि विमान में आई खराबी

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। यहां से कोच्चि जाने वाले एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी के चलते शनिवार सुबह आखिरी मिनट में उड़ान न भर सका। अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एयरबस ए-319 फ्लाइट 054 को एक तकनीकी खराबी के चलते रोक दिया गया। इसमें चार बच्चों सहित 115 यात्री सवार थे। उड़ान भरने के आखिरी मिनट में सुबह 5.30 के आसपास इसे रोकने का निर्णय लिया गया।

विमान रखरखाव संबंधी इंजीनियरों ने खामियां दूर करने की गरज से विमान की जांच की।

इंजीनियरों ने करीब दो घंटे तक विमान का निरीक्षण किया। इस दौरान विमान के सभी यात्रियों को उतार दिया गया। वे टर्मिनल की इमारत में लौट गए।

सुबह लगभग 8.30 बजे इसके स्थान पर दूसरे विमान का इंतजाम किया गया। इसमें चढ़ाने से पहले सभी यात्रियों की दोबारा सुरक्षा जांच की गई। इस तरह साढ़े तीन घंटे विलंब से यह विमान कोच्चि के लिए रवाना हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493