नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। बच्चों में क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एयर इंडिया ने यहां वसंत विहार की एयर इंडिया कालोनी में ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर की शुरुआत की है।
एयर इंडिया के चैयरमेन और प्रंबध निदेशक अश्वनी लोहानी ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर का समापन 30 जून को होगा। शिविर में लगभग 35 बच्चे भाग ले रहे हैं।
अश्वनी ने इस मौके पर कहा, “एयर इंडिया की योजना भविष्य में पांच से सात शहरों में क्रिकेट अकादमी खोलने की है। यह शिविर क्रिकेट प्रेमी बच्चों को खेल से जोड़ने में मदद करेगा। हम एयर इंडिया की क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को भी इस शिविर में बुलाएंगे।”
इस मौके पर उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को एयर इंडिया स्टाफ और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच मैच खेला जाएगा जिसमें युवराज सिंह, सुरेश रैना और वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
dharmpath.com dharmpath