नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। स्वीडिश डीजे एरिक प्रिड्ज दिल्ली में प्रस्तुति देने के लिए देश का दौरा करेंगे। वह वीएच 1 सुपरसोनिक 2017 के साथ भारत में अपने करियर की पहली शुरुआत करेंगे।
लाइव वायाकॉम18 की लाइव प्रॉपर्टी इस बार गोवा की बजाय पुणे में आयोजित होगी। तीन दिवसीय इस महोत्सव का आयोजन 10 फरवरी से होगा। कार्यक्रम के पहले दिन प्रिड्ज इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (ईडीएम) का आयोजन करेंगे।
बयान के मुताबिक, वीएच1 सुपरसोनिक के आयोजकों ने पुष्टि की है कि प्रिड्ज यहां वीएच1 सुपरसोनिक आर्केड के लिए पहुंचेंगे। इसका आयोजन 12 फरवरी को होगा।
बताया जा रहा है कि यह किसी भी एशियाई देश में उनकी पहली प्रस्तुति होगी।
प्रिड्ज पुणे से दिल्ली के लिए ट्रेन से रवाना होंगे।
dharmpath.com dharmpath