लास वेगस, 3 मई (आईएएनएस)। गायिका एरियाना ग्रांडे बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स-2018 की शुरुआत करेंगी।
‘बिलबोर्ड डॉट कॉम’ के अनुसार, एरियाना ने ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फॉलन’ में इस बात का खुलासा किया।
उन्होंने कहा कि वह सितारों से सजे इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी जिसमें कैमिला कैबेलो, दुआ लीपा और शॉन मेंडेस की प्रस्तुतियां भी शामिल हैं।
केली क्लार्कसन इस पुरस्कार समारोह का संचालन करेंगी जो 20 मई को आयोजित होगा। यह ‘वीएच1’ पर 21 मई को भारत में प्रसारित होगा।
केंद्रिक लैमार और एड शीरन के साथ कई सितारे शीर्ष पुरुष कलाकार की श्रेणी में नामांकित हैं।
dharmpath.com dharmpath