लॉस एंजेलिस, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायिका एरियाना ग्रांडे ने ‘सैटर्डे नाइट लाइव’ के अभिनेता पीट डेविडसन से अलगाव के बाद सोशल मीडिया से दूरी बनाने की योजना बनाई है।
वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, 25 वर्षीय गायिका ने डेविडसन के साथ अपनी सगाई टूटने के दो दिन बाद खुलासा किया कि वह इंटरनेट से दूरी बना रही हैं।
ग्रांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पोस्ट की, “ओके आज बहुत खास है और मैं इस बात के लिए आभारी हूं कि वहां इतना वक्त बिता सकी हूं।”
उन्होंने कहा, “कुछ समय के लिए इंटरनेट को अलविदा कहने का समय है।”
ग्रांडे ने एक अलग इंस्टाग्राम स्टोरीज पोस्ट में स्पष्ट तौर पर ‘तनाव’ के बारे में बात करने के कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया से दूरी बनाने की घोषणा की।
dharmpath.com dharmpath